Farrukhabad: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का निधन, इलाज के दौरान नोएडा में ली अंतिम सांस
गुरुवार को ड्यूटी के दौरान दोपहर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। शाम को उन्हें बेहतर इलाज के लिए नोएडा ले जाया गया, जहां फोर्टीस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार किडनी ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर डायलिसिस किया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। संजय कुमार बंसल फरवरी 2024 से फर्रुखाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे और उनका सेवानिवृत्ति अगस्त माह में प्रस्तावित था। वह मूल रूप से फिरोजाबाद जनपद के टूंडला क्षेत्र के निवासी थे, जबकि उनका परिवार नोएडा में रहता है। परिजनों के अनुसार 30 अप्रैल को उनके बेटे की शादी तय थी, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि संजय बंसल का स्वभाव बेहद शालीन था और वह सभी के साथ सहज व्यवहार रखते थे। उनके निधन से पूरे प्रशासनिक महकमे में गहरा शोक है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 19:53 IST
Farrukhabad: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का निधन, इलाज के दौरान नोएडा में ली अंतिम सांस #CityStates #Farrukhabad #Kanpur #FarrukhabadNews #CityMagistrateDeath #SanjayBansalDeath #SubahSamachar
