UP: पहले कब्र तोड़ी और फिर दरगाह में लगाई आग, खुलासे के लिए तीन टीमें गठित, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ
फर्रुखाबाद जिले में चिलसरा रोड स्थित कर्बला (नजफ) में अराजकतत्वों ने बुधवार रात घुसकर कब्र को क्षतिग्रस्त किया। दरगाह के एक हिस्से में आग लगा दी। इसमें ताजिया व अलम जल गए। सूचना पर एसपी आरती सिंह, एसडीएम, तहसीलदार ने जांच की। दमकल ने आग पर काबू पाया। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें लगाईं। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए। अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कर्बला में रात के वक्त चौकीदार नहीं रहता है। बुधवार रात किसी वक्त अराजकतत्वों ने घुसकर कब्र पर तोड़फोड़ की। इसके अलावा कर्बला के अंदर आग लगा दी। इसमें ताजिए व अंदर रखे अलम जलकर राख हो गए। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे व्यवस्था देखने वाले शारिक हुसैन रिजवी को ताला खोलने वाले साबिर हुसैन ने सूचना दी। उन्होंने पहुंचकर थाना पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार आदि अफसरों को फोन पर सूचना दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 05:47 IST
UP: पहले कब्र तोड़ी और फिर दरगाह में लगाई आग, खुलासे के लिए तीन टीमें गठित, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ #CityStates #Kanpur #Farrukhabad #UttarPradesh #FarrukhabadNews #FarrukhabadCrimeNews #SubahSamachar
