Farrukhabad: मंदी से परेशान किसान ने पांच बीघा आलू की फसल जोती, बोला- अब मक्का की फसल पर टिकी उम्मीद
फर्रुखाबाद जिले में मंदी की मार से परेशान जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव चौकी महमदपुर के किसान ने रविवार को खेत में खड़ी पांच बीघा आलू की फसल ट्रैक्टर से जोत दी। उधार ली खाद का 30 हजार रुपये कर्ज अभी बरकरार है। आलू का घाटा पूरा करने के लिए मक्का बोने की तैयारी में है। जिले में किसान प्रमुख रूप से आलू की खेती करते हैं। गत वर्ष शीतगृहों में किसानों ने आलू भंडारित किया। शुरू से अंतिम दौर तक किसान भाव बढ़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन भाव गिरता ही चला गया। हालात यह रहे कि कई किसानों ने शीतगृहों से अपना भंडारित आलू निकाला ही नहीं और उसे छोड़ दिया। इससे संचालकों ने जनवरी में शीतगृह खाली करने के लिए आलू निकालकर सड़क किनारे फिंकवा दिया। वहीं दिसंबर से किसानों का खेत में नया आलू तैयार हो गया। अब पुराना आलू अधिक होने से नए आलू का भाव भी सस्ता रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 08:05 IST
Farrukhabad: मंदी से परेशान किसान ने पांच बीघा आलू की फसल जोती, बोला- अब मक्का की फसल पर टिकी उम्मीद #CityStates #Kanpur #Farrukhabad #FarrukhabadNews #FarrukhabadCrimeNews #SubahSamachar
