मौत का फरमान: आज दोनों को ही मारना है , मां की जिद से बाप बना कातिल, कहा- मार डालो, फिर पानी पीना, पढ़ें मामला
फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान गोली लगने से बेटे की मौत के मामले में मां पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि मां के उकसाने पर पिता ने अपने ही बेटे और बहू पर दुनाली से फायरिंग की। ससुरालीजन ने आरोप लगाया कि संपत्ति और इलाज खर्च को लेकर चल रहे विवाद के दौरान मिथलेश ने पति से कहा था कि दोनों को मारने के बाद ही पानी पीना। इसके बाद आवेश में आकर रामखेलावन ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम आरोपी पिता को बिंदकी तहसील क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 03:34 IST
मौत का फरमान: आज दोनों को ही मारना है , मां की जिद से बाप बना कातिल, कहा- मार डालो, फिर पानी पीना, पढ़ें मामला #CityStates #Kanpur #Fatehpur #UttarPradesh #KanpurNews #FatehpurNews #FatehpurCrimeNews #FatehpurFiring #BindkiCrime #FatehpurFamilyTragedy #SubahSamachar
