मौत का पहरेदार : दहलीज पर तड़पते रहे बेटा-बहू, 40 मिनट तक दुनाली लहराता रहा पिता, फतेहपुर गोलीकांड की कहानी
फतेहपुर जिले में बेटे और बहू पर गोली चलाने वाला रामखेलावन पटेल वारदात के बाद करीब आधे घंटे तक बंदूक लेकर घर में टहलता रहा। ग्रामीणों में दहशत इतनी थी कि कोई भी मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। गांव किनारे बाग में मौजूद एक ग्रामीण ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस के आने से पहले रामखेलावन भाग चुका था। ग्रामीणों के सामने वह खुद को रंगबाज किस्म का साबित करता था। परिवार के बड़े बेटे अवनीश पटेल की शादी करीब पांच साल पहले जाफरगंज थाना क्षेत्र के टरुवापुर गांव में हुई थी। शादी के बाद एक बच्ची हुई थी,जिसकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 01:59 IST
मौत का पहरेदार : दहलीज पर तड़पते रहे बेटा-बहू, 40 मिनट तक दुनाली लहराता रहा पिता, फतेहपुर गोलीकांड की कहानी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Fatehpur #KanpurNews #FatehpurNews #FatehpurCrimeNews #FatehpurFiring #BindkiCrime #FatehpurFamilyTragedy #UpCrime #SubahSamachar
