UP: प्रधान प्रतिनिधि की मां की निर्मम हत्या, खेत में मिली अधजली लाश, जानवरों ने नोच खाए थे कई अंग, पढ़ें मामला

फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर किसोई में सोमवार सुबह गांव किनारे खेत में एक वृद्धा का अधजला शव पड़ा मिला। महिला की पहचान प्रधान के प्रतिनिधि की मां के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर ग्रामीणों और परिजन से पूछताछ की। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के नौबस्ता चौकी अंतर्गत रामपुर किसोई गांव से करीब दो सौ मीटर दूर नलकूप के पास ग्रामीणों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी खागा दुर्गेश दीप, कोतवाली प्रभारी तेजबहादुर सिंह और चौकी इंचार्ज हिमांशु सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 26, 2026, 08:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: प्रधान प्रतिनिधि की मां की निर्मम हत्या, खेत में मिली अधजली लाश, जानवरों ने नोच खाए थे कई अंग, पढ़ें मामला #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Fatehpur #FatehpurNews #FatehpurCrimeNews #FatehpurMurderCase #ElderlyWomanMurder #PropertyDispute #SubahSamachar