Fatehpur: राहगीरों से अभद्रता रोकने गई पुलिस पर पथराव, एसएसआई समेत चार पुलिसकर्मी लहूलुहान, 14 पर एफआईआर दर्ज
फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में राहगीरों से अभद्रता की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हमले में एसएसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 13 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर–मंडराव मार्ग पर बुधवार की देर शाम छोटेलालपुर गांव के कुछ लोग सड़क से गुजर रहे राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अपशब्द बोल रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव किया इसकी सूचना मिलने पर सरकंडी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को ऐसा करने से मना किया। इस दौरान कुछ ग्रामीण चौकी इंचार्ज से उलझ गए और कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ती देख चौकी इंचार्ज ने कोतवाल हेमंत मिश्रा को सूचना दी। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के पहुंचते ही कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 09:56 IST
Fatehpur: राहगीरों से अभद्रता रोकने गई पुलिस पर पथराव, एसएसआई समेत चार पुलिसकर्मी लहूलुहान, 14 पर एफआईआर दर्ज #CityStates #Kanpur #Fatehpur #FatehpurNews #FatehpurCrimeNews #SubahSamachar
