रिंद का मरण कुंड : कमर भर पानी के बाद 30 फीट गड्ढा, एक-एक कर टूटीं चारों की सांसें, निजाम ने सुनाई पूरी कहानी

फतेहपुर जिले में गर्मी में नहाने पहुंचे दोस्त नदी की हकीकत से अनजान थे। नदी के किनारे रहने वाले लोग भी जिस कुंड के पास जाने से घबराते हैं। वहीं, चार दोस्तों की मौत का कारण बन गया। नदी किनारे से करीब 50 मीटर दूर बीच धारा में बने करीब 30 फीट गहरे कुंड से चारों युवकों के शव निकाले गए। ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहांडेरा गांव किनारे रविवार दोपहर नदी का इलाका सुनसान था। घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर बांदा के रामपुर को जोड़ने वाले पुल का निर्माण चल रहा है। निर्माण स्थल पर सेतु निगम ने आवाजाही के लिए नाव की व्यवस्था कर रखी है। तपनी गांव के युवक उसी सुनसान जगह पर नहाने पहुंचे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 18, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रिंद का मरण कुंड : कमर भर पानी के बाद 30 फीट गड्ढा, एक-एक कर टूटीं चारों की सांसें, निजाम ने सुनाई पूरी कहानी #CityStates #Kanpur #Fatehpur #UttarPradesh #FatehpurRindRiverAccident #ChcBindkiFatehpur #TapniVillageYouthDrowned #FatehpurNews #FatehpurCrimeNews #SubahSamachar