पिता बना हैवान: शराब के नशे में ढाई वर्ष की बेटी से दुष्कर्म, मुंह में ठूंस दिया कपड़ा; मां ने दर्ज कराया केस
एटा के थाना मिरहची क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शराब के नशे में घर पहुंचे एक कलयुगी पिता ने अपनी ही ढाई वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को कलंकित कर दिया। आरोपी देर रात नशे की हालत में घर पहुंचा। उस समय उसकी ढाई वर्षीय पुत्री गहरी नींद में सो रही थी। आरोप है कि उसने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पीड़िता की मां ने थाना मिरहची में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें-UP:बेटे ने परशुराम चाैक पर लगाया नीला झंडा, दहशत में मां की गई जान; परिजन बोले- पुलिस की कार्रवाई का था डर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 17:45 IST
पिता बना हैवान: शराब के नशे में ढाई वर्ष की बेटी से दुष्कर्म, मुंह में ठूंस दिया कपड़ा; मां ने दर्ज कराया केस #CityStates #Etah #EtahNews #UpPolice #SubahSamachar
