Delhi NCR News: परिवार के मर्जी के खिलाफ शादी पर लड़की के ससुर पर हमला
-डाबड़ी इलाके की घटना, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तारराजीव कुमारनई दिल्ली । डाबड़ी इलाके में लड़की के परिवार वालों के मर्जी के खिलाफ शादी करने की सजा लड़के के पिता को मिली। लड़की के मायकेवालों ने फावड़े से हमला कर उसके ससुर को बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित राम एम्स ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। पुलिस ने उनकी पत्नी कुशमा के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार लिया है।द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को डाबड़ी के गली नंबर एक के पास झगड़े की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने खून से सना फावड़ा देखा। पूछताछ के बाद पुलिस एम्स पहुंची जहां पीड़ित की पत्नी ने बताया कि वह मूलत: शाहजहांपुर, यूपी की रहने वाली है। पिछले साल लड़की के परिवार के मर्जी के बिना बेटे अरविंद ने उनके बहनोई सर्वेश की भतीजी के साथ शादी कर ली, जिसके बाद से दोनों परिवार में तनाव चल रहा था। शादी के बाद अरविंद पत्नी के साथ गाजियाबाद में रहता है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक अप्रैल की शाम अरविंद डाबड़ी आया था। सर्वेश ने उसके साथ गाली गलौज की। कुछ देर बाद उसने अपने भाई रामअवतार को बुला लिया, जो बेटों सुरजीत, हरजीत और अन्य के साथ वहां पहुंचा। इसके बाद आरोपियों ने राम के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 20:43 IST
Delhi NCR News: परिवार के मर्जी के खिलाफ शादी पर लड़की के ससुर पर हमला #Father-in-lawOfWomanAttackedOverMarriageAgainstFamily #SubahSamachar
