बेटी के खून से रंगे हाथ: मुंह पर मारे घूंसे, दुपट्टे-रस्सी से कसा फंदा; बाप ने दी मोहब्बत करने पर खाैफनाक माैत

आगरा के बाह के जैतपुर में बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने रविवार रात को दुपट्टे और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे पहले बचने के लिए बेटी ने काफी देर तक संघर्ष किया। इस पर पिता ने उसके मुंह पर घूंसे मारे। चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे मगर पिता ने दरवाजा नहीं खोला। तब तक गला दबाए रखा, जब तक बेटी की सांसें नहीं थम गईं। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मूलरूप से शिकोहाबाद के सहसपुर गांव निवासी विमल शर्मा 15 साल से जैतपुर के नंदगवा रोड स्थित प्रताप नगर में परिवार सहित किराए पर रह रहे हैं। पड़ोसी अनुज शर्मा ने रात 1 बजे 112 पर काॅल की। बताया कि विमल शर्मा के घर से चीख पुकार की आवाजें आ रही हैं। उन्होंने अनहोनी की आशंका जाहिर की। कहा कि दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने नहीं खोला। कुछ देर बाद चीखें भी बंद हो गई हैं। सूचना पर आधा घंटे बाद पीआरवी पहुंच गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 00:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बेटी के खून से रंगे हाथ: मुंह पर मारे घूंसे, दुपट्टे-रस्सी से कसा फंदा; बाप ने दी मोहब्बत करने पर खाैफनाक माैत #CityStates #Agra #AgraMurderCase #AnkitaMurderCase #HonorKilling #SubahSamachar