Delhi News: पूरी रात सोने के बाद भी नहीं जाती थकान, बिगड़ी जीवनशैली और तनाव बड़ी वजह
नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी का सेवन जरूरी संवाद न्यूज एजेंसी नई दिल्ली। पर्याप्त नींद लेने के बावजूद दिनभर थकान, सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस होना आजकल आम समस्या बनती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे केवल शारीरिक कारण ही नहीं, बल्कि मानसिक तनाव, बढ़ता स्क्रीन टाइम और बिगड़ी जीवनशैली भी प्रमुख वजह है। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल से नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसके अलावा अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और काम का बढ़ता दबाव भी शरीर को पूरी तरह आराम नहीं करने देता। ऐसे में व्यक्ति पूरी रात सोने के बाद भी खुद को थका हुआ महसूस करता है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल के डॉ संदीप ने बताया कि कई बार लगातार थकान महसूस होना शरीर में पोषण की कमी, तनाव, एनीमिया, थायरॉयड संबंधी समस्याओं या खराब नींद की गुणवत्ता का संकेत भी हो सकता है। यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन, समय पर सोना और स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करके इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 16:08 IST
Delhi News: पूरी रात सोने के बाद भी नहीं जाती थकान, बिगड़ी जीवनशैली और तनाव बड़ी वजह #FatiguePersistsEvenAfterAFullNight'sSleep;APoorLifestyleAndStressAreMajorCauses. #SubahSamachar
