Dehradun News: भूमिगत लाइन में ट्रायल के दौरान आया फॉल्ट
देहरादून। बिजली की लाइन भूमिगत करने के बाद हुए ट्रायल के दौरान ही केबल में दिक्कत आ गई। इसके कारण छह ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाकों में अंधेरा पसर गया। ट्रांसपोर्ट नगर समेत कई जगह 500 से ज्यादा घरों में आपूर्ति बाधित हुई। आधी रात तक बिजली विभाग के कर्मचारी काम करते रहे।दून में इस समय बिजली की लाइन को भूमिगत करने का काम चल रहा है। कई जगह काम पूरा होने के बाद ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार की रात ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र समेत कई जगह बिजली की भूमिगत लाइन से ही बिजली सप्लाई की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि भूमिगत लाइन को ट्रायल के लिए शुरू किया गया है लेकिन शुक्रवार की रात ट्रायल के दौरान ही बिजली की केबल में दिक्कत आ गई। इसके कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। केबल में दिक्कत के कारण शाम करीब छह बजे ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद सात घंटे तक ट्रांसपोर्ट नगर, जीएमएस रोड समेत कई इलाकों में 500 से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि भूमिगत केबल में दिक्कत के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। रात एक बजे आपूर्ति सुचारु करा दी गई। ----रात एक बजे सुचारु हुई आपूर्तिट्रांसपोर्ट नगर इलाके में बिजली की भूमिगत लाइन में फॉल्ट का पता चलते ही विभाग के कर्मचारी भी ठीक करने में लगे रहे। देर रात तक कर्मचारी काम करते रहे। इसके बाद एक बजे क्षेत्र की आपूर्ति दूसरे इलाकों से जोड़कर सुचारू की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 02:20 IST
Dehradun News: भूमिगत लाइन में ट्रायल के दौरान आया फॉल्ट #FaultOccurredDuringTrialRunOfUndergroundLine. #SubahSamachar
