Gurugram News: एफओबी का खराब एस्केलेटर बना परेशानी क सबब

न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पार करने के लिए गढ़ी-हरसुरू गांव के पास बना फुट ओवरब्रिज (एफओबी) प्रशासन की लापरवाही के कारण सफेद हाथी साबित हो रहा है। इसके दोनों ओर लगे एस्केलेटर कई दिनों से खराब पड़े हैं। इस ओवरब्रिज पर पैदल यात्रियों के लिए सीढ़ियां भी नहीं बनाई गई हैं। एस्केलेटर बंद होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बाइक के लिए बने ढलान (रैंप) से लंबा चक्कर काटने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी अजय और पवन ने बताया कि यह ब्रिज सेक्टर 37डी और सेक्टर 99 को जोड़ता है। रोजाना हजारों लोगों के आवागमन के बावजूद यहां न तो सफाई होती है और न ही मेंटेनेंस। स्थानीय लोगों ने एस्केलेटर तुरंत ठीक कराने की मांग की है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 13:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: एफओबी का खराब एस्केलेटर बना परेशानी क सबब #FaultyEscalatorAtFootOverbridgeBecomesASourceOfTrouble. #SubahSamachar