Faridabad News: भंडारे के साथ शीतल जल सेवा का हुआ समापन
पलवल। अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा एवं मैथिल ब्राह्मण सेवा दल हरियाणा द्वारा एक माह से संचालित शीतल जल सेवा का रविवार को भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।आयोजकों ने बताया कि ब्रज परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी में लगातार शीतल जल उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर सेवा कार्य में सहयोग देने वाले समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बंचारी के सरपंच सीताराम नंबरदार ने मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला के सामने सीताराम मंदिर निर्माण कराने की घोषणा की। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 18:55 IST
Read More:
Fgds
Faridabad News: भंडारे के साथ शीतल जल सेवा का हुआ समापन #Fgds #SubahSamachar
