Jind News: बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर छात्राओं को किया सम्मानित
उचाना। राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना मंडी का 10वीं, 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहने पर शहर में अव्वल रहीं छात्राओं को फूलमालाएं पहना कर उनकी विजय यात्रा निकाली गई। कार्यकारी इंचार्ज राजेश मलिक ने कहा कि निरंतर स्कूल की छात्राएं स्थान प्राप्त करके स्कूल, माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। 12वीं कक्षा में 67 मेरिट, 64 प्रथम श्रेणी में छात्राओं ने नाम दर्ज करवाया। 10वीं में 19 मेरिट, 38 प्रथम श्रेणी में नाम दर्ज करवाया। 12वीं में 95 प्रतिशत अंक लेकर स्नेहा प्रथम, 94.4 प्रतिशत अंक लेकर इत्ति द्वितीय, 94 प्रतिशत अंक लेकर रूबी ने तृतीय स्थान पाया। 10वीं में 90.2 प्रतिशत अंक लेकर अलशिपा प्रथम, 89.6 प्रतिशत अंक लेकर अफसना द्वितीय, 88.4 प्रतिशत अंक लेकर जानम तृतीय रही। होनहार छात्राओं को स्कूल को गर्व है जिन्होंने स्कूल का नाम रोशन किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 16, 2026, 19:38 IST
Jind News: बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर छात्राओं को किया सम्मानित #FemaleStudentsHonoredForAchievingExcellentExaminationResults. #SubahSamachar
