Kullu News: शरण गांव में देवता के सम्मान में मनाया उत्सव

सैंज/लारजी (कुल्लू)। घाटी के शरण गांव में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिला। गांव में देवता लक्ष्मी नारायण के सम्मान में जौलाई उत्सव मनाया। इस पारंपरिक उत्सव में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। पालसरा यान सिंह, लिखत राम, कारदार जगरनाथ, कली राम और टीकम राम ने बताया कि जौलाई का यह पर्व क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि देवता लक्ष्मी नारायण के मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। जौलाई में आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवता लक्ष्मी नारायण के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भजनों की गूंज रही। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 18:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: शरण गांव में देवता के सम्मान में मनाया उत्सव #FestivalCelebratedInSharanVillageInHonorOfTheDeity. #SubahSamachar