Gurugram News: रतीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसीपलवल।थाना सदर क्षेत्र के रतीपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडों और सरियों से हमला हो गया। इस हमले में एक युवक, उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 अप्रैल की रात अपने प्लाट से घर लौट रहा था, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने डंडों और लोहे की सरियों से उसके सिर, कंधे और कमर पर वार किए। शोर सुनकर बचाने पहुंचे पड़ोसी जगदेव और सतपाल की मां सावित्री पर भी हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सतपाल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 16:50 IST
Gurugram News: रतीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल #Sfgd #SubahSamachar
