FIFA WC: विश्व कप की हार बनी आखिरी पड़ाव? अल्जीरिया के कप्तान रियाद ने संन्यास का किया एलान; जानिए क्या कहा
अल्जीरिया के लिए 12 साल तक शानदार सेवाएं देने वाले कप्तान रियाद महरेज ने फीफा विश्व कप 2026 से टीम के बाहर होने के साथ ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगा दिया। स्विट्जरलैंड के खिलाफ राउंड ऑफ 32 में मिली हार के बाद महरेज ने संन्यास का एलान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ यह उनका आखिरी मुकाबला था। हार के बाद किया संन्यास का एलान स्विट्जरलैंड से हारने के बाद महरेज ने कहा कि टीम का लक्ष्य अगले दौर में पहुंचना था और यह मुकाबला उनकी पहुंच में था। उन्होंने माना कि टीम ने अपनी गलतियों की वजह से दो गोल गंवाए और इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। महरेज ने कहा कि हमारा लक्ष्य आगे बढ़ना था। मुझे लगता है कि यह ऐसा मैच था जिसे हम जीत सकते थे। हमने अपनी गलतियों से दो गोल खाए। राष्ट्रीय टीम के साथ यह मेरा आखिरी मैच था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 17:34 IST
FIFA WC: विश्व कप की हार बनी आखिरी पड़ाव? अल्जीरिया के कप्तान रियाद ने संन्यास का किया एलान; जानिए क्या कहा #Football #International #FifaWorldCup2026 #RiyadMahrez #AlgeriaFootball #SubahSamachar
