FIFA WC: विश्व कप से बाहर होते ही बवाल? नीदरलैंड के खिलाड़ियों पर नस्लीय हमला; इक्वाडोर के कोच ने भी छोड़ा पद

फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-32 में मोरक्को से पेनल्टी शूटआउट में हार के बाद नीदरलैंड के खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर नस्लीय, भेदभावपूर्ण और आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। डच फुटबॉल संघ (केएनवीबी) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। क्या पेनल्टी चूकने वाले खिलाड़ियों पर निकाला गया गुस्सा केएनवीबी के अनुसार, जस्टिन क्लुइवर्ट, क्विंटन टिम्बर और क्रिसेंसियो समरविल पेनल्टी शूटआउट में गोल करने से चूक गए थे। इसके बाद मोरक्को ने 3-2 से मुकाबला जीत लिया। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा था। डच फुटबॉल संघ ने कहा कि हम इस घटना से बेहद स्तब्ध हैं और 'मेल्ड ऑनलाइन डिस्क्रिमिनेशन' में इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 15:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




FIFA WC: विश्व कप से बाहर होते ही बवाल? नीदरलैंड के खिलाड़ियों पर नस्लीय हमला; इक्वाडोर के कोच ने भी छोड़ा पद #Football #International #FifaWorldCup2026 #SubahSamachar