FIFA World Cup 2026 Quarter Final Schedule: विश्वकप क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ, अब किसका सपना होगा चकनाचूर?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। 48 टीमों से शुरू हुआ खिताबी सफर अब सिर्फ आठ दावेदारों तक सिमट गया है। राउंड ऑफ-16 में कई बड़े उलटफेर, आखिरी मिनटों के गोल, पेनल्टी शूटआउट का जबरदस्त ड्रामा और दिग्गज खिलाड़ियों के टूटे सपनों के बाद अब क्वार्टर फाइनल की चार महामुकाबले तय हो चुके हैं। क्या मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना अपना ताज बचा पाएगी, या 72 साल बाद इतिहास रचने वाला स्विट्जरलैंड नया उलटफेर करेगा या फिर माइटी स्पेन 2010 के बाद फिर कमाल दिखा पाएगी ये तो आने वाले कुछ दिन ही तय करेंगे।आइए जानते हैं क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल, राउंड ऑफ-16 के सबसे रोमांचक मुकाबले और उन स्टार खिलाड़ियों के बारे में, जिनका वर्ल्ड कप जीतने का सपना इस दौर में टूट गया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले (भारतीय समयानुसार) मुकाबला तारीख भारतीय समय फ्रांस vs मोरक्को 10 जुलाई रात 1:30 बजे स्पेन vs बेल्जियम 11 जुलाई रात 12:30 बजे नॉर्वे vs इंग्लैंड 12 जुलाई रात 2:30 बजे अर्जेंटीना vs स्विट्जरलैंड 12 जुलाई सुबह 6:30 बजे
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 07:58 IST
FIFA World Cup 2026 Quarter Final Schedule: विश्वकप क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ, अब किसका सपना होगा चकनाचूर? #Football #Sports #International #FifaWorldCup2026 #QuarterFinalSchedule #ArgentinaVsSwitzerland #FranceVsMorocco #SpainVsBelgium #NorwayVsEngland #RubenVargas #SubahSamachar
