फीफा में कल क्या हुआ और आज क्या?: लैरिन बने सह-मेजबान कनाडा के संकटमोचक, आज खेले जाएंगे इतने मुकाबले; जानें
विश्व कप 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी दो मैच खेले गए। पहले मैच में कनाडा का सामना बोस्निया से हुआ। इस मैच में सह-मेजबान टीम ने बोस्निया को बराबरी पर रोका। वहीं, अमेरिका ने पराग्वे को हराकर विजयी शुरुआत की। विश्व कप में अब आज यानी तीसरे दिन ग्रुप चरण में कुल पांच मैच खेले जाएंगे। आइए जानते हैं विश्व कप के दूसरे दिन क्या हुआ और आज क्या होगा पिछड़ने के बाद कनाडा की वापसी फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबले में सह-मेजबान कनाडा ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। एक समय पिछड़ने के बावजूद कनाडाई टीम ने हार नहीं मानी और सुपर सब साइल लैरिन के अहम गोल की बदौलत मुकाबले में बराबरी हासिल कर ली। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कनाडा घरेलू दर्शकों के समर्थन के बावजूद शुरुआती बढ़त हासिल नहीं कर सका। इसके उलट 21वें मिनट में बोस्निया-हर्जेगोविना के जोवो ल्युकिक ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। बढ़त मिलने के बाद बोस्निया-हर्जेगोविना ने आत्मविश्वास के साथ खेल जारी रखा और कनाडा को बराबरी का मौका नहीं दिया। ब्रेक के बाद कनाडा ने आक्रामक रवैया अपनाया और लगातार बोस्निया के गोल पर दबाव बनाया। आखिरकार 78वें मिनट में बतौर विकल्प मैदान पर उतरे साइल लैरिन ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। आखिरकार मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। ब्राजील-जर्मनी आज से करेंगे अभियान की शुरुआत विश्व कप में आज कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे पहले कतर और स्विट्जरलैंड का मुकाबला होगा, जबकि दूसरे मैच में ब्राजील का सामना मोरक्को से खेला जाएगा। इसके हैती का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और तुर्किये की भिड़ंत होगी और फिर जर्मनी का सामना कुराकाओ से होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 04:36 IST
फीफा में कल क्या हुआ और आज क्या?: लैरिन बने सह-मेजबान कनाडा के संकटमोचक, आज खेले जाएंगे इतने मुकाबले; जानें #Football #International #FifaWorldCup2026 #CanVsBosnia #UsaVsParaguay #FifaWorldCupThirdDaySchedule #SubahSamachar
