Dhurandhar 2: हैदराबाद में 'धुरंधर 2' शो के दौरान हुआ हंगामा, हिंदी-तेलुगु पर भिड़े दर्शक; यूजर्स ने किए कमेंट
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि साउथ की कई भाषाओं में रिलीज हुई है। हैदराबाद के एक सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग हिंदी में हुई। इसके बाद यहां हंगामा मच गया। सिनेमाघरों के अंदर ही लड़ाई हो गई। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। महिला ने शेयर किया वीडियो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सिनेमाघर में 'धुरंधर 2' के एक ही शो के लिए हिंदी और तेलुगु वर्जन के लिए टिकट बेचे गए। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हैदराबाद के पंजागुट्टा में मौजूद पीवीआर सिनेमा में तेलुगु वर्जन के लिए टिकट बुक किया था, मगर स्क्रीनिंग हिंदी में हुई। View this post on Instagram A post shared by keerthi yerneni (@keerthi_yerneni)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 18:17 IST
Dhurandhar 2: हैदराबाद में 'धुरंधर 2' शो के दौरान हुआ हंगामा, हिंदी-तेलुगु पर भिड़े दर्शक; यूजर्स ने किए कमेंट #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #Dhurandhar2 #Dhurandhar2Video #Dhurandhar2ViralVideo #Dhurandhar2Movie #FightOverDhurandhar2Show #FightOverDhurandhar2InHindiOrTelugu #SubahSamachar
