बिना उचित कारण के पत्रावलियां निरस्त न की जाएं : डीएम

-डीएम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना की हुई समीक्षा संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि बिना उचित कारण के पत्रावलियां निरस्त न की जाएं। बैठक में बैंक आफ इंडिया की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योजनांतर्गत 25 पत्रावलियां बैंक को प्रेषित की गईं, जिसके सापेक्ष तीन पत्रावलियां बैक पोर्टल पर लंबित है, और आठ पत्रावलियों को निरस्त कर दिया गया है। लंबित पत्रावलियों की समीक्षा के दौरान आवेदक वीरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक द्वारा पत्रावलियों को एक सप्ताह के अंदर स्वीकृत करने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही अस्वीकृत पत्रावलियों की समीक्षा की गई। यूनियन बैंक आफ इंडिया की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया गया कि यूनियन बैंक को सीएम युवा का लक्ष्य 100 निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 60 पत्रावलियां बैंक को प्रेषित की गई। 19 आवेदकों के ऋण वितरण किया गया है, जबकि 11 पत्रावलियां पोर्टल पर स्वीकृत के लिए लंबित है। 32 पत्रावलियों को अस्वीकृत कर दिया गया है।करनजोत शाखा को पांच आवेदन पत्र प्रेषित है, जिसमें से एक भी स्वीकृत नही किए जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पत्रावलियों का नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। शाखा प्रबंधक ने एक पत्रावली आज ही स्वीकृत किए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित जिला अग्रणी प्रबंधक एसबीआई द्वारा बैंको से अपेक्षा किया गया कि सीएम युवा योजना में गाइडलाइन के अनुसार समयबद्ध निस्तारण करें। डीएम ने उपायुक्त उद्योग, जिला अग्रणी प्रबंधक, संबंधित बैंकों के जिला समन्वयक एवं शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष बैंकों को आवंटित लक्ष्य की पूर्ति नियमानुसार एवं समयबद्ध कराना सुनिश्चित करें।इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अग्रणी बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा सहित बैंकों के शाखा प्रबंधक व जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 02, 2026, 23:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



बिना उचित कारण के पत्रावलियां निरस्त न की जाएं : डीएम #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar