Shahjahanpur: रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर टूटी टाइल्स देख वित्त मंत्री हुए नाराज, सुधार कराने के दिए निर्देश

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सांसद अरुण कुमार सागर और मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के साथ शनिवार को शाहजहांपुर और रोजा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर टाइल्स टूटी मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और सुधार कराने के निर्देश दिए। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। वित्त मंत्री ने स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन नए भवन तथा यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई जा रही चार लिफ्ट के निर्माण कार्यों की प्रगति परखी। सांसद ने डीआरएम को मीरानपुर कटरा क्षेत्र में कसरक खुदागंज और डभौरा निगोही रोड क्रॉसिंग को जल्द खुलवाने के लिए कहा। यह तय हुआ कि रेलवे की ओर से रोजा में गुरुद्वारे के पास 200 मीटर नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। स्थानीय लोगों की मांग पर संज्ञान लेते हुए डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने रोज़ा में लंबे समय से बंद पड़े रास्ते को भी शीघ्र खुलवाने का आश्वासन दिया है। इस बीच कुछ स्थानों पर काम की स्थिति को देख नाराजगी भी जताई गई। इस दौरान डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, अपर रेल प्रबंधक पारितोष गौतम, पीएन त्रिपाठी, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर, श्रीकांत सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 15:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur: रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर टूटी टाइल्स देख वित्त मंत्री हुए नाराज, सुधार कराने के दिए निर्देश #CityStates #Shahjahanpur #ShahjahanpurRailwayStation #Railway #Overbridge #FinanceMinister #SubahSamachar