Exclusive: वित्त मंत्री चीमा की अमर उजाला से खास बातचीत, बढ़ते कर्ज को लेकर दिया बयान; हरियाणा पर कसा तंज

पंजाब सरकार राजस्व बढ़ाने पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित किए हुए है। इस विजन के प्रति वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा साफ कहते हैं, जेब में चार पैसे होंगे, तभी सरकार पंजाबियों का कल्याण कर सकेगी, जो कि आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बढ़ते कर्ज के मुद्दे पर विरोधी सरकार को घेरते हैं, मगर इसे लेकर सरकार का अपना अलग नजरिया है। कर चोरी पर सरकार सख्ती और बढ़ाने की तैयारी में है। पंजाब परिवहन का बेड़ा पहली बार करीब 56 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। दिसंबर तक 1279 नई बसें पंजाब की सड़कों पर दौड़ेंगी, जिसकी शुरुआत 100 मिनी बसों के साथ अगस्त-सितंबर से हो रही है। पहली बार सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन कर हादसों में मृतकों का आंकड़ा कम किया गया है। अमर उजाला न्यूजरूम में पंजाब से जुड़े ऐसे ही कई मसलों पर सूबे के वित्त, परिवहन व आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मोहित धुपड़ व राजेंद्र शर्मा से खुलकर बात की। प्रस्तुत हैं बातचीत के मुख्य अंश सवाल : पंजाब की आर्थिक स्थिति कैसी है, मजबूती के लिए क्या रोडमैप है जवाब : किसी भी राज्य का वित्तीय प्रबंधन इस बात से मापा जाता है कि उसका रेवेन्यू कलेक्शन कैसे बढ़ रहा है। साल 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद ''वन नेशन-वन टैक्स'' फॉर्मूले के तहत पहले पांच साल में जीएसटी कलेक्शन 60 हजार करोड़ था। मान सरकार के कार्यकाल में यह 1.23 लाख करोड़ तक पहुंचने वाला है। पहले भी करदाता कर देते थे, मगर उसमें गड़बड़झाला हो जाता था, जिस पर हमने लगाम कसी है। एक्साइज की आय साल 1961 से साल 2022 तक 6 हजार करोड़ से ज्यादा नहीं हुई थी, जिसे हमने बढ़ाकर 12,800 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। शिअद-भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्टाम्प एंड पंजीकरण फीस से आय 12 हजार करोड़ थी, जो कांग्रेस के कार्यकाल में 19 हजार करोड़ पहुंची और हमारी सरकार के कार्यकाल में यह 31 हजार करोड़ रुपये पहुंच गई है। यह राजस्व और बढ़े, सरकार इस पर गंभीरता से काम कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 22:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Exclusive: वित्त मंत्री चीमा की अमर उजाला से खास बातचीत, बढ़ते कर्ज को लेकर दिया बयान; हरियाणा पर कसा तंज #CityStates #Chandigarh-punjab #HarpalCheemaInterview #HarpalCheemaExclusive #SubahSamachar