Sonipat News: गेट का आर्च गिरने से मृत छात्र के परिवार को दी 5 लाख की मदद
गन्नौर। गढ़ी बिलंदा के राजकीय प्राथमिक स्कूल में गेट का आर्च गिरने से 11 वर्षीय यश कश्यप की मौत के बाद विधायक देवेंद्र कादियान ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। देवा सोशल डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से यश के माता-पिता को पांच लाख रुपये का चेक भी सौंपा गया। विधायक ने कहा कि बच्चे की मौत की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन ऐसे समय में परिवार को आर्थिक व सामाजिक संबल देना जरूरी है।छह अगस्त को बारिश के दौरान स्कूल गेट पर लटकी बेल हटाने के प्रयास के बीच आर्च टूटकर गिर गया था। मलबे की चपेट में आने से यश की मौत हो गई थी, जबकि चौकीदार घायल हुआ था। यश बेगा के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था।विधायक ने कहा कि गन्नौर ब्लॉक के सरकारी स्कूलों की सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जर्जर कमरों को हटाकर नई इमारतें बनाई जा रही हैं। पुरखास स्कूल में भी नई इमारत का निर्माण कराया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 02:57 IST
Sonipat News: गेट का आर्च गिरने से मृत छात्र के परिवार को दी 5 लाख की मदद #FinancialAidOf5LakhProvidedToTheFamilyOfTheStudentWhoDiedAfterTheGateArchCollapsed. #SubahSamachar
