Yamuna Nagar News: सिलिंडर हादसे में झुलसे परिवारों को दी आर्थिक सहायता

यमुनानगर। सलेमपुर-भेड़थल रोड़ पर स्थित फैक्ट्री के क्वार्टर में वीरवार सुबह एलपीजी सिलेंडर में गैस ट्रांसफर के दौरान हुए हादसे में घायल दोनों परिवारों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। हादसे में शिकार दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपये प्रशासन की ओर से प्रदान किए गए। उपायुक्त प्रीति ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार गैस अथवा अन्य ज्वलनशील पदार्थों का ट्रांसफर न करें और अपनी एवं अपने परिवार की जान जोखिम में न डालें।उद्योगों में काम कर रहे मजदूरों के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नीतिश सिंगला ने बताया कि श्रमिक अपने कारखाना मालिक या श्रम विभाग के साथ तालमेल कर किसी भी प्रकार का पहचान-पत्र लेकर नजदीकी गैस एजेंसी से पांच किलो सिलेंडर और कनेक्शन प्राप्त कर सकते है। यह योजना विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों के लिए संचालित की जा रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 03:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: सिलिंडर हादसे में झुलसे परिवारों को दी आर्थिक सहायता #FinancialAssistanceGivenToFamiliesAffectedByCylinderAccident #SubahSamachar