Dehradun News: उप खनिज भंडारणों पर लगाया जुर्माना

जिला खान अधिकारी के दिशा निर्देशन में विभागीय टीम ने तहसील विकासनगर के कई स्थानों पर संचालित किए जा रहे उप खनिज भंडारणों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 1.5 लाख से अधिक का अर्थदंड लगाया गया। जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल एवं अन्य शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश क्रम में जिला विभाग की टीम ने तहसील क्षेत्र के ठाकुरपुर, पौंधा व कोटड़ा संतौर में संचालित किए जा रहे उप खनिज भंडारणों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भंडारणों में अनियमितता पाए जाने पर 1.5 लाख का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 17:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: उप खनिज भंडारणों पर लगाया जुर्माना #FineImposedOnMinorMineralStockpiles. #SubahSamachar