Hamirpur (Himachal) News: नौ वाहनों के चालान कर 70 हजार रुपये लगाया जुर्माना

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर में यातायात के नियमों के उल्लंघन पर आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए करीब नौ वाहनों के चालान किए और लगभग 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के दौरान एक टेंपो ट्रैवलर को भी पकड़ा, जिसमें सीटों को नियमों के विपरीत मॉडिफाई किया गया था। जांच में पाया गया कि टेंपो ट्रैवलर में सीटों की संख्या बढ़ाई गई थी और चार अतिरिक्त सीटें लगाई गई थीं। इस पर करीब दस हजार रुपये का चालान किया। इसके अलावा अन्य वाहनों की जांच में कुछ चालकों के पास परमिट नहीं पाए गए, जबकि कुछ वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं थे। आरटीओ राजीव ठाकुर ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 00:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: नौ वाहनों के चालान कर 70 हजार रुपये लगाया जुर्माना #FinesTotaling70 #000WereImposedAfterChallaningNineVehicles. #SubahSamachar