Rohtak News: भिवानी की महिला पर फर्जी तरीके से बुढ़ापा पेंशन बनवाने का आरोप, एफआईआर
माई सिटी रिपोर्टररोहतक। भिवानी की महिला ने आधार कार्ड व दूसरे दस्तावेज में छेड़छाड़ कर चार साल पहले रोहतक के जिला समाज कल्याण विभाग से बुढ़ापा पेंशन बनवा ली। मामला पकड़ में आने पर अब जांच के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मंगलवार को आर्य नगर थाने में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि भिवानी जिले के गांव ढाणी किरावड़ निवासी बिमला देवी ने साल 2022 में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, वोटर कार्ड व दूसरे दस्तावेज में छेड़छाड़ कर रोहतक का फर्जी पता दिखाकर जिला समाज कल्याण विभाग से बुढ़ापा पेंशन बनवा ली। विभाग की तरफ से पेंशन की जांच कर बिमला देवी से जवाब मांगा। आरोपी ने न तो कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया, न ही कार्यालय में पेश हुई। करीब एक माह पहले पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की। जांच में दस्तावेज के अंदर छेड़छाड़ मिली। आर्य नगर थाना प्रभारी नरेश राठी का कहना है कि दस्तावेज की जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 05, 2026, 05:01 IST
Rohtak News: भिवानी की महिला पर फर्जी तरीके से बुढ़ापा पेंशन बनवाने का आरोप, एफआईआर #FIRAgainstBhiwaniWomanForFraudulentlyObtainingOld-agePension. #SubahSamachar
