Ambala News: दंपती पर हमले के मामले में छह आरोपियों पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसीशहजादपुर। किराए की दुकान का ताला तोड़ने और विरोध करने पर प्राॅपर्टी डीलर व उसकी पत्नी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयान और एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर नामजद मुख्य आरोपियों यशपाल उर्फ बंटी, आशु शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थाना शहजादपुर के जांच अधिकारी एवं मुख्य सिपाही विपिन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किराए की दुकान का ताला तोड़ने के विरोध में हुए खूनी संघर्ष में घायल प्राॅपर्टी डीलर कैलाश चंद सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। वह टीम सहित तुरंत अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से एमएलआर प्राप्त कर घायल के बयान दर्ज किए। घायल कैलाश चंद ने पुलिस को बताया कि जब वे अपनी किराए की दुकान का ताला तोड़े जाने का विरोध करने पहुंचे थे, तो आरोपियों ने साजिश के तहत उन पर हथौड़े, कुल्हाड़ी और कैंची से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आईं उनकी पत्नी को भी नहीं बख्शा। हमलावर मौके पर हथियार छोड़कर भाग निकले थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 03:00 IST
Ambala News: दंपती पर हमले के मामले में छह आरोपियों पर प्राथमिकी #FIRAgainstSixAccusedInCaseOfAttackOnCouple #SubahSamachar
