Yamuna Nagar News: खैर की तस्करी में तीन पर प्राथमिकी

यमुनानगर। जगाधरी स्थित शांति कॉलोनी में फैक्टरी पर हुई छापा मारी के मामले में वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वन विभाग के रेंज ऑफिसर बलजीत सिंह की शिकायत पर हुडा निवासी फैक्टरी मालिक विकास कुमार, प्रतापनगर क्षेत्र के गांव चिकन निवासी शरीफ और नगलपट्टी निवासी मुस्कीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों की इस कारोबार में अलग-अलग भूमिका सामने आई है। बुधवार रात सीएम फ्लाइंग टीम, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जो ट्रक पकड़ा गया था, उसमें कुल 127 क्विंटल खैर की लकड़ी भरी हुई थी।जांच में सामने आया है कि आरोपी शरीफ इस पूरे नेटवर्क का सरगना है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 03:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: खैर की तस्करी में तीन पर प्राथमिकी #FIRAgainstThreeForSmugglingKhair #SubahSamachar