Varanasi News: BHU अस्पताल के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ समेत दो पर FIR, हत्या से जुड़ा है मामला; जानें मामला
Varanasi Crime: हाईवे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर सहायक जितेंद्र यादव की हत्या के मामले में रोहनिया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को बीएचयू के सरसुंदर लाल अस्पताल के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. राजेश मीणा और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव खनाव निवासी धर्मेंद्र कुमार के आवेदन पर कोर्ट ने हत्या समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। जितेंद्र यादव की मृत्यु को पुलिस ने एक दुर्घटना करार देकर मामला रफादफा कर दिया था। पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर जितेंद्र यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ने न्यायालय में आवेदन किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 22:52 IST
Varanasi News: BHU अस्पताल के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ समेत दो पर FIR, हत्या से जुड़ा है मामला; जानें मामला #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
