Noida News: पत्नी के साथ मारपीट की प्राथमिकी
दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के वीजीआई कॉलेज के सामने सड़क पर महिला केो साथ पति ने मारपीट की। अस्पताल में उपचार के बाद महिला ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि काजल पति लोकेश के साथ एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहती है। 20 अप्रैल को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 19:04 IST
Noida News: पत्नी के साथ मारपीट की प्राथमिकी #FIRForAssaultingWife #SubahSamachar
