Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत मामले में एफआईआर

नोएडा। कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र में पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे में पैदल जा रहे शख्स की तेज रफ्तार वाहन से टक्कर लगने से हुई मौत के मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के चचेरे भाई की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। दिल्ली के मयूर विहार फेज थ्री निवासी राम मनोहर ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके चचेरे भाई राम नारायण प्रसाद एक मार्च की शाम 6.30 बजे रामनारायण गढ़ी चौखंडी से घर को जा रहे थे। जब वह सेक्टर-69 के गेट नंबर-दो के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान तीन मार्च को उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया था। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत मामले में एफआईआर #FIRInCaseOfDeathDueToCollisionWithUnknownVehicle #SubahSamachar