Meerut News: कैंपर से पानी की बोतल भरने के विवाद में 15 पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसीसरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई स्थित फैक्टरी में कैंपर से पानी की बोतल भरने के दौरान हुई मारपीट में पुलिस ने आरोपी फजरु, साकिब, इरशाद, जावेद, निसार, अफजाल व सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।सोमवार शाम पानी को लेकर कुलदीप पक्ष व फजरू पक्ष के बीच संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कैंपर से पानी की बोतल भरने के विवाद में 15 पर प्राथमिकी दर्ज #FIRRegisteredAgainst15PeopleOverADisputeRegardingFillingAWaterBottleFromACamper. #SubahSamachar