Roorkee News: डीजे बजाने पर हुए विवाद में 34 नामजद, 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र के महमूदपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने महिलाओं सहित 34 लोगों को नामजद करते हुए 70 अज्ञात के खिलाफ बलवा मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं सात महिलाओं और चार पुरुषों का शांतिभंग में चालान किया गया है।पिरान कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर में बुधवार रात गांव में एक शादी समारोह में डीजे बजाने पर विवाद हो गया था। देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद करा दिया था। इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को थाने बुलाकर वार्ता शुरू कराई लेकिन इसी दौरान गांव में दानिश और तनवीर पक्ष के लोगों के बीच फिर से कहासुनी हो गई थी।देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए व एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पथराव में सड़क किनारे खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया था। पुलिस ने सात महिलाओं सहित चांद खां, सिफत, दानिश और तनवीर को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान किया।कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस ने तनवीर पक्ष से सेबू उर्फ मुस्तफा, तौकीर, चांद खां, कलीम, अलीसान, नदीम, शाहनवाज, सद्दाक, मुन्ना, इसान, नसीर, माहिर, अफसाना, बबलू, कासिफ, बानी और सद्दीक सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ व दानिश पक्ष के उल्फत, वासिफ, साकिब, रोशन, किफायत, आसमा, निस्बत, नजमा, सदाकत, शिफत, सितारा, रजिया, वसीला, फरहीन, निसाद, फजीला सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल महमूदपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को भी क्षेत्र में माहौल खराब नही करने दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 18:57 IST
Roorkee News: डीजे बजाने पर हुए विवाद में 34 नामजद, 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज #FIRRegisteredAgainst34NamedAnd70UnidentifiedPersonsInADisputeOverDJPlaying #SubahSamachar
