Pauri News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

पौड़ी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बैठक में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।यह कार्रवाई डीडीओ कार्यालय की तहरीर पर की गई है।सीओ सदर तुषार बोरा ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में बीते मंगलवार को विकास भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान हंगामा किया था। डीडीओ कार्यालय ने पुलिस को एक तहरीर सौंपी थी। इस तहरीर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। बोरा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 18:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज #FIRRegisteredAgainstCongressWorkers #SubahSamachar