Faridabad News: सीआईए टीम पर हमले के मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

- गो तस्करों को पकड़ने पहुंची टीम पर किया था पथरावसंवाद न्यूज एजेंसीफरीदाबाद। गो तस्करों को पकड़ने पहुंची अपराध शाखा सेक्टर-30 (सीआईए) की टीम पर कथित हमले के मामले में थाना एनआईटी पुलिस ने साकिर, आजाद उर्फ टिमाणी और उनके 3-4 अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि गोवंश से भरी पिकअप को रोकने के प्रयास के दौरान आरोपियों ने सरकारी वाहन में कई बार टक्कर मारी। इसके बाद पथराव करके पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया।प्राथमिकी के अनुसार 20 जून को अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि तावड़ू निवासी साकिर, बीवीपुर निवासी आजाद उर्फ टिमाणी और उनके साथी राजस्थान नंबर की पिकअप में चार गायों को भरकर ले जा रहे हैं। सूचना पर सीआईए टीम ने नीलम रोड क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस का आरोप है कि पिकअप चालक ने वाहन रोकने के बजाय सीधी टक्कर सरकारी वाहन में मार दी और गांधी कॉलोनी की ओर भाग निकला।पीछा करने पर सेक्टर-21डी क्षेत्र में पिकअप में सवार अन्य आरोपियों ने सरकारी वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद चालक ने दोबारा वाहन पीछे लेकर पुलिस गाड़ी में टक्कर मारी, जिससे वाहन का शीशा और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिसकर्मियों के नीचे उतरने पर आरोपियों ने उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया, लेकिन वे बच गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों और गोवंश से भरी पिकअप की तलाश में जुटी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Faridabad News: सीआईए टीम पर हमले के मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज #FIRRegisteredAgainstSixIndividualsInConnectionWithTheAttackOnTheCIATeam. #SubahSamachar