Kangra News: डंपिंग साइट में आग से मशीनें और शेड जले, 42 लाख का नुकसान
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला की पपरोला स्थित बुहली कोठी डंपिंग साइट में मंगलवार देर रात आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से दो बेलिंग मशीन, प्लास्टिक कटिंग मशीन और शेड जलकर राख हो गए। नगर परिषद के अनुसार घटना में करीब 40 से 42 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे डंपिंग साइट पर आग लगने की सूचना नगर परिषद को मिली। इसके बाद नगर परिषद के अनिल, पवन और पूर्व पार्षद राजेश कलेड़ी मौके पर पहुंचे। डंपिंग साइट पर बने शेड में रखा ड्राई वेस्ट भी आग की चपेट में आ गया। आग ने साइट के अंदर लगी मशीनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।नगर परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना किसी शरारती तत्व की करतूत लग रही है। साइट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जाएगी। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता ने घटना पर की जानकारी नप अधिकारी एवं एसडीएम संकल्प गौतम को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। वार्ड के पूर्व पार्षद राजेश ने भी घटना की पुष्टि की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 01:56 IST
Kangra News: डंपिंग साइट में आग से मशीनें और शेड जले, 42 लाख का नुकसान #FireAtDumpingSiteDestroysMachinesAndSheds;LossOf42Lakh. #SubahSamachar
