Ambala News: सफेदे के जंगल में लगी आग, लाखों की लकड़ी जली

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबूसंवाद न्यूज एजेंसीबराड़ा। बराड़ा-शाहबाद रोड स्थित शहीद उधम सिंह चौक के पास मंगलवार शाम सेना की जमीन पर स्थित सफेदे के जंगल में आग लग गई। आग की लपटों को देख आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि आग समय रहते काबू में आ गई। इससे पास ही पेट्रोल पंप था।सरपंच प्रतिनिधि कैलाश नंबरदार ने बताया कि शाम करीब सात बजे उन्हें जंगल में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बराड़ा फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और सेना की दमकल गाड़ियां पहुंची और गेट तोड़कर गाड़ियों को अंदर ले जाया गया।पांच घंटे के बाद रात साढ़े 12 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस ऑपरेशन में सरपंच प्रतिनिधि कैलाश, ब्लॉक समिति सदस्य जसबीर सिंह, पंच धर्मवीर, सेना के जवान और दमकलकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। जंगल में बड़ी संख्या में सूखे सफेदे के पेड़ जलकर राख हो गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 02:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: सफेदे के जंगल में लगी आग, लाखों की लकड़ी जली #FireBreaksOutInEucalyptusForest;TimberWorthLakhsDestroyed. #SubahSamachar