Noida News: एसी में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग

कोई जनहानि नहीं, सेक्टर-137 की घटनामाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसाइटी के एक फ्लैट में बृहस्पतिवार को एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। आग लगते ही फ्लैट में धुआं भर गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है। घटना के बाद सोसाइटी में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा, हालांकि समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: एसी में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग #FireBreaksOutInFlatDueToShortCircuitInAC. #SubahSamachar