Hamirpur (Himachal) News: गद्दा फैक्टरी के स्टोर रूम में भड़की आग, मशीनरी और सामान जला
एक लाख के नुकसान का अनुमान, सुबह 10:50 बजे भड़की आग, शॉर्ट सर्किट का अंदेशासंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते बजूरी क्षेत्र के दुगनेहड़ी गांव में शनिवार सुबह एक गद्दा फैक्टरी में आग लग गई। इससे फैक्टरी में रखी मशीनरी और पुराने कपड़ों से तैयार गद्दे जल गए। आगजनी में फैक्टरी मालिक को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि 10 लाख रुपये की संपत्ति को बचा ली गई है। फैक्टरी मालिक गुमाम नवी निवासी उत्तर प्रदेश ने बताया कि सुबह 10:50 बजे के करीब अचानक फैक्टरी के स्टोर रूम में जोरदार धमाके के साथ धुआं उठने लगा और अचानक पुराने कपड़ों और रुई से आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद मजदूरों ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल चौकी हमीरपुर की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।कोट घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। -अशोक, दमकल अधिकारी हमीरपुर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 18:03 IST
Hamirpur (Himachal) News: गद्दा फैक्टरी के स्टोर रूम में भड़की आग, मशीनरी और सामान जला #FireBreaksOutInMattressFactoryStoreroom;MachineryAndGoodsDestroyed #SubahSamachar
