Delhi NCR News: प्लाईवुड के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

-कीर्ति नगर के लक्कड़ मंडी स्थित गोदाम में बुधवार तड़के हुआ हादसा-दमकल की 12 गाड़ियों ने किसी तरह पाया आग पर काबूअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।पश्चिम दिल्ली के कीर्ति नगर लक्कड़ मंडी में प्लाईवुड के गोदाम में बुधवार की सुबह आग लग गई। देखते ही देखते इमारत से ऊंची लपटें उठने लगीं। खबर मिलते पुलिस के अलावा दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा। लकड़ी होने की वजह से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया। बाद में दमकल की और गाड़ियों को बुलाया गया। गनीमत रही कि इमारत में जब आग लगी तो वहां कोई मौजूद नहीं था। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस बीच आग लगने पर पूरी लक्कड़ मंडी में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल पूरी मंडी में लकड़ी का सामान वहां रखा था। पुलिस के अनुसार करीब 200 गज की इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर दो मंजिल बनी थीं। ग्राउंड फ्लोर व बेसमेंट में गोदाम था जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर ऑफिस बना हुआ था। पुलिस इमारत के मालिको से पूछताछ कर रही है। आग लगने के समय आसपास मौजूद लोगों के भी बयान लिए जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 21:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: प्लाईवुड के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं #FireBreaksOutInPlywoodWarehouse #NoCasualties #SubahSamachar