Noida News: लाइन में लगी आग, दो हजार फ्लैटों की बिजली गुल

- गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में दोपहर 2 बजे से लगी आग, बिजली बैकअप न होने से परेशान हुए निवासी संवाद न्यूज एजेंसीयमुना सिटी। 33 केवी लाइन में आग लगने की वजह से यमुना सिटी की गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में बिजली गुल हो गई। सोमवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच 2 हजार से अधिक फ्लैटों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। निवासियों को आग लगने से सप्लाई बाधित होने की सूचना शाम 5:30 बजे यमुना सिटी के मेंटेनेंस ग्रुप दी गई। जिसमें बताया गया कि यूपीपीसीएल की लाइन में आग लगने के कारण बड़ा फाल्ट हो गया है। देर रात तक सोसाइटी में सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी थी। बिजली कटौती की सूचना मिलते ही सोसाइटी के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में बिजली बैकअप की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते लोगों को लंबे समय तक बिना बिजली के रहना पड़ता है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि 33 केवी लाइन में किसी कारणवश आग लग गई थी, जिससे तार जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन को दुरुस्त करने का कार्य जारी है। बारिश होने के कारण मरम्मत कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कोट सब-स्टेशन के बाहर आग लगने कारण सोसाइटी में बिजली कटौती की गई है। बिजली बैकअप नहीं, जिसके लिए कई बार मेल पर शिकायत भी की गई लेकिन संबंधित अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बी.एन. ठाकुर, गौड़ यमुना सिटी- सोसाइटी में बिजली बैकअप की कोई सुविधा नहीं ह, जिसके चलते सोसाइटी निवासी काफी परेशान हैं। इतनी समस्या तो गांव में भी नहीं होती, जैसी सोसाइटी में हो रही है। केशव आनंद, गौड़ यमुना सिटी- 2 से 3 बजे के बीच में बिजली कटौती की जा रही है। बिजली बैकअप के इन्वर्टर दिया गया है, लेकिन वह 10-12 घंटे नहीं चल पाएगा। इन्वर्टर की बैट्री खत्म होने के बाद बिना बिजली के ही रहना पड़ेगा। जयदीप शर्मा, गौड़ यमुना सिटी। - सोसाइटी में बिजली बैकअप न होने के कारण लोगों को बिना बिजली के ही रात गुजारनी पड़ेगी। संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। श्रवण कुमार, गौड़ यमुना सिटीबकरीद के दिन आर एण्ड आर कलौनी में रही बिजली गुल बकरीद के दौरान जेवर की आर एंड आर कॉलोनी में बिजली गुल रहने से लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। त्योहार के मौके पर घंटों तक बिजली बाधित रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि त्योहारों के दिन बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए थी, क्योंकि ऐसे समय में लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशी से त्योहार मनाते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: लाइन में लगी आग, दो हजार फ्लैटों की बिजली गुल #FireBrokeOutInThePowerLine #PowerSupplyTo2 #000FlatsWasCutOff. #SubahSamachar