Rohtak News: गांधी कैंप बाजार में जूतों की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग
रोहतक। शहर के गांधी कैंप बाजार में वीरवार को शॉर्ट-सर्किट से संजय बूट हाउस में आग लग गई लेकिन समय रहते दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाई और दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। गांधी कैंप बाजार के प्रधान नरेश भूटानी ने बताया कि बाजार में जूतों की दुकान में वीरवार को शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं आग का पता चलते ही आसपास के दुकानदार करीब 10 सिलिंडर लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस व फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।प्रधान नरेश ने बताया कि डी-पार्क पर हुए अग्निकांड के बाद गांधी कैंप बाजार में दुकानों पर अग्निशमन यंत्र रखे गए हैं जिनका इस्तेमाल करने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 02:40 IST
Rohtak News: गांधी कैंप बाजार में जूतों की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग #FireCausedByAShort-circuitAtAShoeShopInGandhiCampMarket. #SubahSamachar
