Rohtak: दिल्ली रोड पर मन्नत हवेली के बाहर दुकानों में लगी शार्ट सर्किट से आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

दिल्ली-हिसार रोड पर खरावड़ बाईपास के पास मन्नत हवेली के बाहर रविवार सुबह शार्ट सर्किट से दुकानों में आग लग गई। आग लगने से हवेली परिसर में बनी दोनों दुकानें जलकर नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोनीपत के मुरथल की तर्ज पर बहादुरगढ़ से रोहतक तक रोहतक-दिल्ली मार्ग पर सड़क किनारे बड़े-बड़े ढाबे हैं। मन्नत ग्रुप की ओर से भी खरावड़ बाईपास के पास मन्नत हवेली है। सुबह अचानक हवेली के बाहर बनी दुकानों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सेक्टर-5 स्थित फायर स्टेशन से दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। शहर में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। नौ जून को डी पार्क स्थित मार्केट में आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए थे। 10 दुकानें भी नष्ट हुई। इसके बाद सेक्टर-3 में 10 दिन बाद आग लगने से जिम व रेस्टोरेंट जलकर नष्ट हो गए। इतना ही नहीं 19 जून को सांपला में कपड़े की दुकान भी आग लगने से नष्ट हो गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 11:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak: दिल्ली रोड पर मन्नत हवेली के बाहर दुकानों में लगी शार्ट सर्किट से आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू #CityStates #Rohtak #Haryana #SubahSamachar