आग, अफरा-तफरी और सवाल: लखनऊ अग्निकांड की पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। जिस इमारत में लोग अपने भविष्य को बेहतर बनाने पहुंचे थे, वही कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में घिर गई। हादसे के बाद सामने आई शुरुआती जानकारी में इमारत के इस्तेमाल, सुरक्षा व्यवस्था और फायर मानकों को लेकर कई गंभीर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव में देरी के भी आरोप लगाए हैं। हादसे के बाद प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी जांच के आदेश दिए गए हैं, एफआईआर दर्ज की गई है और कई लोगों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। यह घटना सिर्फ एक शहर का मामला नहीं, बल्कि उन सभी जगहों के लिए चेतावनी मानी जा रही है जहां सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर लोगों की जान जोखिम में डाली जाती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 08:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आग, अफरा-तफरी और सवाल: लखनऊ अग्निकांड की पूरी कहानी #IndiaNews #National #LucknowFire #CoachingCenterFire #AliganjIncident #PurniaLucknow #StudentPanic #FireBrigade #MajorFireAccident #InjuredStudents #FireDepartment #LucknowBreakingNews #SubahSamachar