Delhi NCR News: विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 71 चालकों पर एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसीनई दिल्ली। उत्तरी रेंज में गलत दिशा में वाहन वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 1 से 13 अक्टूबर 2026 के बीच चले अभियान में 71 एफआईआर दर्ज की गईं और 2692 चालान जारी किए गए। यह कार्रवाई डीसीपी ट्रैफिक उत्तरी रेंज डॉ. सचिन कुमार सिंघल के निर्देशन में की गई। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गलत दिशा में वाहन चलाने से आम वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान को खतरा रहता है। इससे आमने-सामने की टक्कर, अचानक ब्रेक और जाम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वाले संवेदनशील और दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शॉर्टकट के लिए गलत दिशा में वाहन न चलाएं और निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं। पुलिस ने कहा कि कुछ मिनट बचाने के लिए यातायात नियम तोड़ना कई लोगों की जान जोखिम में डाल सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 20:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 71 चालकों पर एफआईआर #FIRsAgainst71DriversForDrivingInTheWrongDirection. #SubahSamachar